गुरुवार, 30 जुलाई 2015

बरसात के दिन

जब बरसात होती हे 
हजारों यादें आती हैं
स्कुल की  
कॉलिज की 
उस अभिमानी जवानी की 
उस नटखट बचपन   कहानी  की 
बड़ी यादें सताती हैं। …। जब बरसात होती हे  
हजारो प्रेम कहानी 
वो दादी  और वो नानी 
बहुत याद आती हे। ....... जब बरसात होती हे 
      
नीम का एक पेड़ था  हमारे आँगन में 
जिस पर ची चिं  करती थी चिड़िया 
मस्त सावन में 
मगर बरसात के मौसम में  जब   टुटा था वो नीम का पेड़ 
 और टूट गए थे हजारो सपने 
 उस चिड़िया के वो घर  अपने 
           
उस नन्ही चिड़िया  पर आई थी वो क़यामत 
बड़ी याद आती हे। ………………। जब बरसात आती हे 
बड़ी यादें सताती  हैं। ................ जब बरसात होती हे 
       

HINKHOJ DICTIONARY APP:

कोई टिप्पणी नहीं: